चांडिल (Afroj Mallick):दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं. सभी थानेदारों और ओपी प्रभारी को आदेश दिया गया है कि क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

इसी निर्देश के तहत सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं मोहम्मद महफूज, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद इमरान शामिल हैं. इन सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है. कपाली पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है.
जानकारी देते हुए कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में जो भी वारंटी है वह सात दिन के अंदर कोर्ट में हाजिर हो जाए नहीं तो पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
