आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आरआईटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक के अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम सुमित प्रधान बताया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक क्षेत्र में अपराध की योजना बनाने के उद्देश्य से भ्रमणशील है. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल आरआईटी थाना प्रभारी सहित जवानों ने युवक को मेड इन यूएसए ब्रांड के देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
