जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. सभी को लैपटॉप, मोबाइल फोन और चेक प्रदान किया गया.

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के सेकेंड और थर्ड रैंक धारक छात्रों को सम्मानित किया गया. सेकेंड रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को 2 लाख रुपये का चेक और थर्ड रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को 1 लाख रुपये का चेक दिया गया.
सम्मानित छात्रों के नाम इस प्रकार हैं: इनिका कर, मिनाक्षी कुमारी झा, वंश जवनपुरिया, देवाश्रित साहू, वेदांत सारस्वत, निकुंज अग्रवाल, हर्षित केडिया, मृदुल अग्रवाल, के एस शिवानी और हरनूर संधू.
इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सतत प्रयास से जीवन में सफलता निश्चित रूप से मिलती है. उन्होंने छात्रों से कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा उनके परिश्रम का परिणाम है. शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक पाना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनकर समाज की सेवा करना है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
