रामगढ़: जिले के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर के चैतमा गांव में खुशबू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृत खुशबू के पति पंकज कुमार ने बीती रात साड़ी के फंदे से फांसी लगाई हुई अपनी पत्नी को उतारा लेकिन पड़ोसियों या स्थानीय परिजनों को सूचना नहीं दी. सिर्फ अपने ससुराल को इसकी जानकारी दी गई और बासल थाना पुलिस को भी तुरंत सूचना नहीं दी गई. इस मामले में मर्डर या आत्महत्या को लेकर संदेह पैदा हो गया है.

मृतका की मां का आरोप है कि जेठ और जेठानी से खुशबू की नहीं बनती थी और उन्होंने ही उसकी हत्या की है. वहीं खुशबू के पति पंकज कुमार का कहना है कि उनकी शादी को चार साल हो चुके हैं और उनकी पत्नी को शुरू से ही संदेह था कि उनका किसी दूसरी लड़की से संबंध है.
इस मामले में एएसआई विनोद कुमार ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है लेकिन उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
