पोटका/ Rasbihari Mandal हल्दीपुखर के आगे स्थित सिधिरसाई हॉल्ट पर शनिवार को टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहर 12 बजे चलने वाली ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका और उन्हें मजबूरी में बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी.


ग्रामीण और दैनिक यात्रियों का कहना है कि यह समस्या अक्सर होती है. न तो टिकट काउंटर समय पर खुलता है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था रहती है. यात्रियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने पर वे जुर्माने और कार्रवाई के डर में रहते हैं लेकिन मजबूरी में जोखिम उठाना पड़ता है.

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि सिधिरसाई हॉल्ट पर टिकट काउंटर को नियमित समय पर खोला जाए और यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
