पाकुड़: संथाल परगना क्षेत्र की पुलिस टीमों के बीच 12 से 14 सितम्बर तक पाकुड़ पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का विधिवत उद्घाटन डीआईजी संथाल परगना, अम्बर लकड़ा ने झंडोतोलन कर किया. उद्घाटन समारोह में पाकुड़ डीसी मनीष कुमार, पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी, दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

प्रतियोगिता में संथाल परगना के सभी दलों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती और योगा सहित कई खेल शामिल हैं.

इसमें दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज एवं मेजबान पाकुड़ पुलिस की महिला और पुरुष टीम भाग ले रही हैं. विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया गया.

