जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती कारलाबेड़ा गांव में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें जिला प्रशासन की विभिन्न आजीविका और बुनियादी ढांचा योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिया. इस दौरान सड़क निर्माण, जल मीनार, चेक डैम और कृषि व पशुपालन से जुड़े अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि कारलाबेड़ा गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने मौके पर ही पदाधिकारियों को जल मीनार निर्माण और सिंचाई के लिए चेक डैम बनाने के निर्देश दिए. इन प्रयासों से पेयजल और सिंचाई की समस्याओं का समाधान होगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी.
ग्रामीणों को नगदी फसल जैसे सब्ज़ी उत्पादन, फल बागवानी और औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके अलावा पशुपालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को नियमित आय का अतिरिक्त स्रोत मिलेगा. सड़क निर्माण से स्वास्थ्य, शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं तक पहुँच आसान होगी. जल मीनार से सालभर स्वच्छ पानी मिलेगा और चेक डैम बनने से भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा.
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुदूरवर्ती और दुर्गम गांवों की समस्याओं का सर्वे कर योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
