जमशेदपुर: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन निरंतर प्रयासरत है. इसी क्रम में मंगलवार को निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी संचालन, चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, एक्स-रे और ऑर्थोपेडिक्स विभाग, एंबुलेंस संचालन और पार्किंग सुविधा का जायजा लिया. निदेशक ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी को निर्देश दिया कि ओपीडी समय पर संचालित हो और चिकित्सकों के साथ पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. साथ ही इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा गया. उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, चिकित्सीय उपकरणों के समुचित उपयोग और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. निरीक्षण के समय अस्पताल अधीक्षक डॉ. मंधान और मानगो सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
