हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 33 रेलवे स्टेशन रोड डामोडीह शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालिका से दो लुटेरों ने हथियार के बल पर 2 लाख 52 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए.

घटना सुबह करीब 10 बजे की है जब संचालिका रोज की तरह सीएसपी खोलकर बैठी थीं. इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और रुपए निकालने की बात कहकर अंदर दाखिल हुए. अचानक उन्होंने रिवाल्वर निकालकर संचालिका की कनपटी पर सटा दिया और उनके बैग को छीनकर भाग खड़े हुए. बैग में 2.52 लाख रुपए नकद, चार एटीएम कार्ड और कई जरूरी दस्तावेज रखे थे.
घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
