गढ़वा: जिले के सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा पार्टी को कब्र में डालने का काम कांग्रेस ने किया है. उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में भाजपा के पास 25 सीटें थीं, जो घटकर अब 21 पर सिमट गई हैं. यह साफ संकेत है कि भाजपा कब्र में जा रही है.

राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेता मुँह ऊपर करके थूकते हैं, लेकिन वह थूक उन्हीं के मुँह पर गिरता है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जब जवाब मिलता है तो वे रोने लगते हैं.
गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी भाजपा को कब्र में डालने की बात कही थी. मीडिया ने जब इसी बयान को लेकर राजेश ठाकुर से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि इस समय कांग्रेस संगठन का चुनाव हो रहा है और उसी सिलसिले में वे कार्यकर्ताओं से राय लेने गढ़वा आए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
