बोकारो: जिला के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह स्थित रेलवे साइडिंग मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. हमले में चालक को करीब चार गोलियां लगीं, जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई. आसपास काम कर रहे कर्मियों ने तुरंत घायल चालक को उठाकर बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह और मुफस्सिल थाना पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं. वहीं एक पर्चा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रेलवे साइडिंग पर पिछले कुछ महीनों से निर्माण और ठेका कार्य को लेकर आपसी वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना रंगबाजी या प्रतिस्पर्धा से जुड़ी हो सकती है. उन्होंने कहा कि एसआईटी टीम गठित कर दी गई है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
