चांडिल: नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है.

विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय खगेन मार्डी और 26 वर्षीय हरिपदो सोरेन शामिल हैं दोनों चांडिल के ही रहने वाले हैं. मालूम हो कि सोमवार को आदिवासी नाबालिक युवती चांडिल के जंगलों में बेसुध अवस्था में पाई गई थी, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जांच में चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को धर दबोचा है.

विज्ञापन
