चांडिल: हामसादा में रविवार को वीर सिदो- कान्हू क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुयीं. इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके हौसले को बढ़ाया.

विज्ञापन
विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और यदि वे मन लगाकर खेलेंगे तो निश्चित ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे. इस दौरान झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो तथा कमेटी के सदस्य और फुटबॉल प्रेमी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
