चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र के कमारगोड़ा से ओपी रोड मुख्य सड़क की जर्जर हालत लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. सड़क की मरम्मत के नाम पर कई जगह बड़े- बड़े बोल्डर और पेड़ की डालियां रखी गई हैं. अंधेरे में ये अवरोध दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन
इसी बीच शनिवार को एक कार सड़क पर रखी पेड़ की डाल से टकरा गई, हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी चेतावनी बताया. उनका कहना है कि बार- बार प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
स्थानीय लोगों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर किए जा रहे अस्थायी उपायों से सड़क पर खतरा और बढ़ गया है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल स्थायी मरम्मत, पर्याप्त रोशनी, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

विज्ञापन
