जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जमशेदपुर और आसपास के जिलों में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता भय के साए में जी रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, वह न केवल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा करता है. रघुवर दास ने यह भी कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा को दरकिनार कर थाना और प्रशासनिक पदाधिकारियों की बोली लगाने में व्यस्त है. उनके अनुसार, जब पुलिस तंत्र खुद दबाव और भ्रष्टाचार की जद में आ जाएगा, तो अपराधियों को खुली छूट मिलना तय है.
उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे अपराधों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही, आम लोगों, खासकर व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो जनता का विश्वास पूरी तरह से उठ जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
