चतरा: जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खगड़वाटांड के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीम ने बिना नंबर प्लेट की काली अपाचे पर घूम रहे रविंद्र पासवान और उमेश पासवान को पकड़ा.

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा (9 सेमी बट और 12 सेमी बैरल), एक 8 एमएम जिंदा गोली, लोहे का मास्टर चाबी, लॉक तोड़ने वाला औजार, 19 सेमी लोहे का रॉड और 41 ग्राम चोरी का सोना बरामद किया. यह चोरी का सोना बिहार के गया जिला अंतर्गत रानीगंज थाना क्षेत्र से जब्त किया गया.

कार्रवाई हण्टरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, भोला साह, रूपेश कुमार और सशस्त्र बल की टीम ने की. एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह हत्या, चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है. जबकि दूसरे आरोपी ने पूछताछ के दौरान मध्य प्रदेश की एक चर्चित घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है. पुलिस इन कनेक्शनों की गहन जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. हण्टरगंज थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान तेज कर दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
