साहिबगंज: जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के लारा घुटु गांव में करम डाल विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां गांव के हिरदा तुरी का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक तुरी खैरवा नदी में डूबकर मौत का शिकार हो गया.

जानकारी के अनुसार, ऋतिक तुरी अपने बहनों के साथ नदी में करम डाल विसर्जन के लिए गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बहकर डूब गया. परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक ऋतिक तुरी लारा घुटु गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार दुर्गा तुरी का पोता था. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. करम परब का उत्सव मातम में बदल गया और परिवार में कोहराम मच गया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
