सरायकेला: अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सोमवार की रात विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान जिलेभर में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई.



अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल सहित सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक की टीमों ने भाग लिया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित और वारंटी सहित कुल 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया.
साथ ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल कांड जैसे गंभीर मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया.
गिरफ्तार अपराधियों में आनंद हांसदा, ज्वाला मुखी, सुभाष मिश्रा, धनंजय कुमार शुक्ला, डॉली परवीन, बिरजु बारजो, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव, अजय गोप, आदित्य महाकुड़, कृष्ण बारी, महेंद्र सिंह जामुदा, राजू सरदार, जम्बो महतो, शंकर महतो, फनीभूषण महतो और पालटन मांझी शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून- व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
