सरायकेला: नगर पंचायत में कार्यालय क्षमता संवर्धन के नाम पर आवंटित 50 लाख रुपये में हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त से की थी. इस शिकायत पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है. जांच दल मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगा.

मनोज चौधरी ने कहा कि “सैया भये कोतवाल डर काहे का” जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए. जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त नगर पंचायत के प्रशासक अपना तबादला कराकर बचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें और अन्य भ्रष्टाचारियों को याद रखना चाहिए कि पाप की गठरी एक दिन जरूर खुलेगी. यदि जांच में कोताही बरती गई तो विभाग एवं सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
