सरायकेला: खरसावां प्रखंड सभागार में सोमवार को “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं के कुशल, पारदर्शी और उत्तरदायी संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करना था.

कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा वितरण और जन-अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में प्रशिक्षण दिया गया.
सभी विभागीय कर्मियों को आदि कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण कर अनिवार्य रूप से ई-लर्निंग मॉड्यूल पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. सेवा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से संवाद बढ़ाने और शिकायतों का त्वरित निपटारा करने पर बल दिया गया. साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को कार्यालय समय का पालन करते हुए जनता के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार अपनाने की अपेक्षा की गई.
कार्यशाला में विभागवार कार्ययोजना तैयार करने और उसकी समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. प्रशिक्षण के उपरांत कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
