दुमका: जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मयूराक्षी नदी के बीयर बांध में नहाने गए चार छात्रों की डूबकर मौत हो गई. यह जगह जिसे लोग ‘मिनी गोवा’ कहते हैं, पहले भी कई दर्दनाक हादसों का गवाह बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक यहां सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए.

जानकारी के अनुसार, जामा और मुफस्सिल थाना सीमा पर स्थित इस बीयर बांध में चार दोस्त नहाने गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की. नदी किनारे कपड़े और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन रात में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सुबह स्थानीय लोगों की मदद से एक शव बरामद हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मसानजोर से गोताखोर व नाव बुलाए गए. दोपहर तक बाकी तीन शव भी निकाल लिए गए.
मृतकों की पहचान आर्यन (गोड्डा निवासी), कृष्ण सिंह (दुमका), कृष (सोनवाडंगाल) और आर्यन (दुमका, जिला स्कूल) के रूप में हुई है. चारों इंटरमीडिएट के छात्र थे और संत जोसेफ स्कूल में साथ पढ़ते थे. इस घटना से दुमका और गोड्डा जिले में शोक की लहर है.
परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी 2016 में सात छात्रों की डूबकर मौत हो चुकी है, फिर भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई. उन्होंने तत्काल चेतावनी बोर्ड, रेलिंग और गोताखोरों की स्थायी तैनाती की मांग की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
