चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के रिमांड होम से दो बाल कैदी फरार हो गए हैं. दोनों बाल कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर पीछे की दीवार से कूदकर भाग निकले. इस घटना की पुष्टि जिले के डीसी और एसपी ने की है.

पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की गहन जांच कर रहा है और फरार बाल कैदियों की तलाश में विशेष टीम लगाई गई है. याद रहे कि 1 अप्रैल को भी 21 बाल कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर रिमांड होम से फरार हो गए थे. इनमें से कुछ वापस लौट आए थे, लेकिन अभी भी कुछ बाल कैदी लापता थे. आज की इस घटना के साथ ही दो और बाल कैदी रिमांड होम से फरार हो गए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
