धनबाद: झारखंड एटीएस ने इंटरपोल की मदद से कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को अज़रबैजान से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. हाल ही में आशीष रंजन उर्फ छोटू की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हुई है. यह पहला मौका है जब झारखंड पुलिस ने किसी अपराधी को विदेश से प्रत्यर्पित कर भारत लाने में सफलता पाई है.

इस कार्रवाई के बाद अब वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं. प्रिंस खान पर अब तक 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके दुबई में छिपे होने की बात कही जा रही है. वहीं से वह ठेकेदारों और व्यापारियों से रंगदारी का धंधा फोन और इंटरनेट कॉल के जरिए चला रहा है.
धनबाद पुलिस ने हाल ही में प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर सड़क पर पैदल मार्च कराया था ताकि उसके आतंक को खत्म किया जा सके. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अपराध की दुनिया में शामिल होना युवाओं के लिए विनाशकारी है. गैंगस्टर छोटे-छोटे पैसों का लालच देकर 18-19 साल के युवाओं को अपराध में धकेलते हैं. उन्होंने अपील की कि वांछित अपराधी न्यायालय की शरण लें और जो युवा अपराध की राह पकड़ चुके हैं वे मुख्यधारा में लौट आएं.
एसएसपी ने परिजनों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें क्योंकि अपराध की दुनिया में जाने वाले या तो सालों सलाखों के पीछे रहते हैं या पुलिस मुठभेड़ में मारे जाते हैं, जबकि अपराध की राह दिखाने वाले लोग आराम से जिंदगी गुजारते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
