जमशेदपुर/ Prerna Ojha समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान पेंशन, आवास योजना, जर्जर सड़कों के मरम्मतीकरण, रोजगार, राशन कार्ड, भूमि विवाद, फीस माफी और विद्यालय में नामांकन जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने सभी शिकायतों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और त्वरित होना चाहिए.
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन, आवास और राशन कार्ड जैसे बुनियादी मामलों का निपटारा एक निश्चित समयसीमा के भीतर किया जाए. सड़क मरम्मतीकरण और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों पर कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव भेजे जाएं. भूमि विवाद संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ विधिसम्मत तरीके से सुलझाया जाए.
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी आवेदक को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समाधान की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी हो. साथ ही सभी आवेदनों का ट्रैकिंग सुनिश्चित किया जाए ताकि निगरानी और अनुश्रवण प्रभावी ढंग से हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
