गम्हरिया: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चोरी के माल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में जनसिंह तामसोय (28), पिता बालेश्वर तामसोय, मूल निवासी कुमिरता थाना कुमारडुंगी, पश्चिमी सिंहभूम, वर्तमान पता टायो कॉलोनी गम्हरिया, अजय पूर्ति उर्फ विजय पूर्ति (46), पिता बिरसा पूर्ति, निवासी ग्राम किताडीह, थाना परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम, वर्तमान पता ग्राम शंकरपुर गम्हरिया, गगन कारवा (26), पिता विष्णु कारवा, निवासी सालडीह बस्ती गम्हरिया और महाबीर हांसदा (20), पिता सुनील हांसदा, निवासी ग्राम उदयपुर थाना गम्हरिया शामिल हैं.

इस संबंध में गम्हरिया थाना कांड संख्या 86/25 दिनांक 22.08.25 दर्ज किया गया था. जिसमें धारा 303(2)/317(4)/317(5)/112/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त एलपीटी मालवाहक वाहन (JH10BV- 6021), स्विफ्ट डिजायर कार (JH08C-2625), 20 किलो तांबे का तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है, 20 किलो काला तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है और 40 किलो एल्युमिनियम तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जब्त किया है.
इस कार्रवाई में उनके साथ पुअनि० संतोष सरदार, ललन रविदास, सअनि० सीताराम सिंह पाहन, हवलदार दिलीप पूर्ति, सिपाही सुभाष गहतो और राकेश कुमार दूबे शामिल रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
