जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील से चोरी करते पकड़े गए एक युवक ने गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले उसे पुलिस हेडक्वार्टर लाया गया था, जहां से उसने हथकड़ी तोड़कर भागने की कोशिश की.

आरोपी की यह हरकत पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी, जवान और टाटा स्टील सिक्योरिटी कर्मी के सामने ही युवक चकमा देकर फरार हो गया. हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दोबारा दबोच लिया. इस घटना से पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि आखिर हथकड़ी लगे आरोपी पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने से कैसे भाग निकला. फिलहाल आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि दो युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने से पूर्व पुलिस मुख्यालय लाया गया था. इसी दौरान यह घटना घटी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
