जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी रेलवे हाईस्कूल मैदान में इकट्ठा होकर बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. वरीय अधिकारियों को सूचित कर छापामारी दल गठित किया गया और मौके पर दबिश दी गई.

छापामारी के दौरान बागबेड़ा गांधीनगर निवासी बादशाह खान उर्फ राजा और किताडीह ग्वाला पट्टी निवासी विष्णु सिंह उर्फ अठा को गिरफ्तार किया गया. बादशाह खान के पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन सहित और एक जिंदा गोली 7.85 एमएम की बरामद की गई. पूछताछ में उसने कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बादशाह खान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ 2007 से 2024 तक चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. वहीं विष्णु सिंह भी अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है. उनका कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से बड़ी वारदात टल गई है. छापामारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक गोपाल कृष्ण यादव, पुअनि० आलोक कुमार, सअनि० शिवनाथ मोची और आ०-1658 तेजु राम शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
