चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत लेम्बोडीह गांव में बीती रात नक्सलियों ने तांडव मचाया. मनोहर गंझू के दस्ते ने घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नक्सली पहले वाहन मालिक की तलाश कर रहे थे. लेकिन जब उनकी मुलाकात वाहन मालिक से नहीं हो पाई तो गुस्साए नक्सलियों ने दोनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों की तलाश तेज की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
