बोकारो: जिले के चंदनक्यारी प्रखंड अंतर्गत सियालजोरी थाना क्षेत्र में नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया. वेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी के समीप स्थित अलकुशा मोड़ पर ग्रामीण रोजगार की मांग को लेकर सड़क जाम किए हुए थे. सूचना पर सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सड़क जाम हटाएं और प्रशासन कंपनी प्रबंधन से वार्ता कराएगा. लेकिन बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित भीड़ ने थाना प्रभारी मनीष कुमार पर हमला कर दिया.

इस हमले में थाना प्रभारी का सिर फट गया. घटना के बाद भी अलकुशा मोड़ पर आंदोलन जारी रहा. थाना प्रभारी का माथा फूटने के बाद पुलिस ने उग्र आंदोलनकारियों पर लाठी भांजी. गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
