साहिबगंज: जिले में मंगलवार सुबह अचानक ईडी की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के पास रहने वाले नवीन कुमार दास उर्फ बबलू कबाड़ी के घर और उसके ठिकानों पर दबिश दी है. इस कार्रवाई में ईडी के दो अधिकारी और आधा दर्जन सीआरपीएफ जवान शामिल हैं.

विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, टीम ने घर के अंदर कई जरूरी कागजातों की जांच की. बताया जा रहा है कि ईडी की यह टीम गोवा से साहिबगंज पहुंची है और बबलू कबाड़ी के आवास के साथ-साथ उनके व्यावसायिक स्थल पर भी तलाशी अभियान चलाया गया.
हालांकि, कार्रवाई के पीछे की पूरी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन ईडी की अचानक दबिश से पूरे साहिबगंज इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के आसपास जुट गए और छापामारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

विज्ञापन
