आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति की बैठक सोमवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर, एमआइजी कॉलोनी में भैया सूरज भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार को भव्य तरीके से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिनंदन समारोह और प्रीति भोज का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से समिति के संस्थापक सह संरक्षक रंजन प्रदीप, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, सचिव मनोज सिन्हा और सह कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे. समिति की अगली बैठक 15 अगस्त, शुक्रवार शाम 5.00 बजे होगी. यह जानकारी महासचिव मधुकर श्रीवास्तव ने दी.

विज्ञापन
