रामगढ़: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सोमवार को झारखंड के निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक ग्राम नेमरा पहुंची और दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
विधायक सविता महतो ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष और त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
