कुचाई: झामुमो नेता सह वनाधिकार समिति के विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा की मां सोमवारी मुंडारी (80) का निधन हो गया. निधन की सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई भुरकुंडा स्थित भरत सिंह मुंडा के आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. विधायक ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
इसके बाद विधायक दशरथ गागराई स्व. सोमवारी मुंडारी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए. इस दौरान उनकी पत्नी बासंती गागराई, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय, बनवारी लाल सोय, राहुल सोय, गोबरा मुंडा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
