रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से रविवार को नेमरा स्थित पैतृक आवास पर टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन
मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, उद्योगों की संभावनाओं और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी विचार- विमर्श हुआ. टाटा स्टील और राज्य सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. मुलाक़ात के दौरान माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
