राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना अंतर्गत एनएच- 220 के बलियासाई में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या OD11W 4462) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चार रेडियम पोल तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गम्हरिया गांव के युवक राहुल रॉय ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया. थोड़ी देर बाद राजनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. दुर्घटना में घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. इस दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा ठप रही और कॉल रिसीव न होने के कारण घायल करीब आधे घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. खबर लिखे जाने तक घायल का नाम- पता पता नहीं चल सका था.

