जमशेदपुर/ Afroz Mallik बागबेड़ा थाना अंतर्गत खरकाई नदी में बडौदा घाट में 22 वर्षीय युवती ने शनिवार को कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के दौरान नदी तट पर मौजूद स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर युवती को बाहर निकाल लिया. युवती की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवती के नदी में कूदते ही दो युवक तुरंत पानी में उतरे और उसे सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया. इसके बाद बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि युवती कहां से आई थी और आत्महत्या का प्रयास करने के पीछे क्या कारण थे. मालूम हो कि हाल के दिनों में जमशेदपुर में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे चिंता का माहौल है.

विज्ञापन
