खरसावां: शिशु मंदिर की बहनों ने रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर बहनों ने थाना प्रभारी गौरव कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को चंदन का तिलक लगाया. पुष्प और दीप से आरती उतारी गई और रक्षा सूत्र बांधकर भाई- बहन के स्नेह का प्रतीक निभाया गया.

विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बहनों को उपहार स्वरूप नारी सुरक्षा का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल आते- जाते या समाज में किसी भी महिला को परेशानी होने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें या थाने से संपर्क करें. उन्होंने रक्षा बंधन के पवित्र रिश्ते में आपसी प्रेम और विश्वास बनाए रखने की बात कही. कार्यक्रम में थाना के सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार, महेंद्र यादव, सौरव मुर्मू, ठाकुर हेंब्रम, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता मंडल और शिक्षकगण मौजूद रहे.

विज्ञापन
