आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो नेता रविंद्र बास्के ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है.

रविंद्र बास्के ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड के जनमानस के प्रतिनिधि थे, बल्कि आदिवासी समाज की सशक्त आवाज और सामाजिक न्याय के सजग प्रहरी भी थे.
उन्होंने आजीवन क्षेत्रीय अस्मिता और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है.
वास्के ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चीर- शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व असंख्य अनुयायियों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें.

