जमशेदपुर/ Afroz Mallik सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ ने अपनी स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम में सावन महोत्सव के रूप में मनाया गया.

संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के बीच फूल, मिठाई, वस्त्र और आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा और सम्मान का संदेश दिया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने की.
कार्यक्रम में विशेष रूप से गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार शामिल हुए. वह अपनी धर्मपत्नी और बच्चों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ समय बिताया. इस अवसर पर चिंटू सिंह, अभय सिंह, चंदा सिंह, समाजसेवी छक्कन चौधरी, कांग्रेस नेता राजेश सिंह राजू, बिनोद गुप्ता, सबिता सिंह, समरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह, रिंकी देवी, रेणु देवी और रोमा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के साथ सावन की खुशी साझा करना है. साथ ही समाज में सेवा और सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा.

