चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की दुखद सूचना के बाद चाईबासा जिला समाहरणालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया. यह शोकसभा जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय के प्रथम तल पर आयोजित की गई.

शोकसभा में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उपायुक्त चंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिशोम गुरु के सामाजिक योगदान को याद किया. मालूम हो कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और उन्होंने झारखंड की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है.
सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में शोकसभाओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है.

