आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai कैतुका परिवार, रोड नंबर 31, आदित्यपुर- दो द्वारा स्वर्गीय आरएस सिंह की 86वीं जयंती के अवसर पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए हाई स्पीड वाटर कूलर डोनेट किया गया. इस कूलर की कीमत ₹25,000 है. इस अवसर पर आदित्यपुर स्टेशन मैनेजर अखिलेश कुमार और आरपीएफ थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेवा की शुरुआत की.

इस मौके पर कैतुका परिवार के अधिवक्ता ओम प्रकाश, आनंद प्रकाश, सुनील कुमार, संजय कुमार, पर्यावरणविद अभियंता अमरेश कुमार, अधिवक्ता अंकित कुमार, अभिजीत कुमार (पीयूष), श्रवण कुमार, मदन सिंह, अरविंद कुमार सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित रहे. विदित हो कि स्वर्गीय आरएस सिंह टाटा स्टील के मशीन शॉप से फोरमैन पद से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वृद्ध शांति निकेतन, आदित्यपुर की स्थापना की और संस्थापक अध्यक्ष बने. वे आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के कंसल्टेटिव कमेटी के प्रथम सदस्य भी थे. अपने जीवनकाल में वे अक्सर अपने बुजुर्ग साथियों के साथ स्टेशन परिसर में टहलने जाते थे. वे स्टेशन के विकास को लेकर हमेशा उत्साहित रहते थे. उन्हीं की स्मृति में यह वाटर कूलर डोनेट किया गया है. परिवार को आशा है कि यात्रियों की सुविधा में यह एक छोटा लेकिन उपयोगी सहयोग होगा.

