आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन जमीन से जुड़े जनाधार वाले नेता हैं, जिनकी कमी राज्य की राजनीति में साफ महसूस की जा रही है.

विज्ञापन
श्री सिंह ने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा, डॉक्टरों की मेहनत और जनता की दुआओं से रामदास सोरेन बहुत जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से झारखंड की सेवा में सक्रिय होंगे.
गौरतलब है कि शनिवार को शिक्षा मंत्री श्री सोरेन अपने आवास के बाथरूम में गिर पड़े थे, जिससे उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ. तत्पश्चात उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन
