सरायकेला/ Pramod Singh जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अर्जुना कप जिला फुटबॉल लीग के बुधवार के पहले मुकाबले में सरना तारुब कांड्रा ने भूरसा राजनगर को 7-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. कांड्रा की ओर से स्ट्राइकर राहुल हेंब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के 8वें, 10वें और 44वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की.

कांड्रा के अन्य खिलाड़ियों में छूटू मार्डी ने 26वें मिनट, मनीराम किस्कू ने 36वें मिनट और फागू हांसदा ने 56वें मिनट में गोल किया. भूरसा राजनगर की टीम एकमात्र गोल ही कर सकी.
दूसरे मुकाबले में डी के एम सी नारायणबेड़ा ने आर एन स्पॉटिंग जुगीडीह को 3-0 से पराजित किया. नारायणबेड़ा की ओर से रसिका बोदरा ने पहले और 39वें मिनट में दो गोल किए, जबकि कुश हांसदा ने 48वें मिनट में तीसरा गोल दागा. 24 जुलाई को पहला मैच: एस के स्पॉटिंग हरिभंजा बनाम एस एम सी प्रधानगोडा (2:00 बजे). दूसरा मैच: सरना एकेडमी सीनूडीह बनाम ग्रीन एरिया डलभंगा (4:00 बजे) खेला जाएगा.

