चांडिल: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत नीमडीह प्रखंड के शिवानंद प्लस टू उच्च विद्यालय चेलियामा और कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा में निर्माण होने वाली विद्यालय चारदीवारी का शिलान्यास मंगलवार को विधायक सविता महतो ने किया. उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया.


विधायक सविता महतो ने कहा कि दोनों विद्यालयों में चारदीवारी का निर्माण लगभग 70 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा. इससे विद्यालय परिसर सुरक्षित होगा, बच्चों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनेगा और बाहरी व्यवधान से भी सुरक्षा रहेगी. उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य असित पात्र, मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, ग्राम प्रधान परमेश्वर सिंह सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, शंकर सिंह सरदार, हिरा सिंह, उदय महतो, शरत, क्षेत्रमोहन, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, रशीद अंसारी, युधिष्ठिर मांझी, अंसार अली, झूलन कुम्हार, प्रधान अध्यापक अब्दुल गफर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

