मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में सोमवार को निर्माणाधीन सड़क पर चलने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया है.

विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं. सूचना मिलने पर मनियारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. थाना अध्यक्ष देवरत कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी. घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है. उनके बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
