जमशेदपुर/ Afroz Mallik नागपुर स्थित हज़रत ताजुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह के 103वें सालाना उर्स मुबारक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से श्रद्धालुओं का काफ़िला रवाना हुआ. बिष्टुपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम सह उर्फ़ चुना सह बाबा की दरगाह से बड़ी संख्या में अकीदतमंद नागपुर के लिए निकले.


श्रद्धालुओं का यह काफ़िला नागपुर स्थित बाबा ताजुद्दीन की दरगाह शरीफ़ पहुंचकर 22 जुलाई को होने वाले शाही संदल में शरीक होगा. यह सालाना उर्स कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है जिसमें देशभर से हजारों अकीदतमंद हिस्सा लेते हैं. रवानगी के पूर्व दरगाह कमिटी और मनसब अली उर्फ जवान बाबा समेत स्थानीय समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए उनकी सफल यात्रा की दुआ की. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. सभी ने चुना सह बाबा दरगाह में हाजिरी लगाकर नागपुर के लिए प्रस्थान किया. रवाना होने वालों में जंगली बाबा, मोहम्मद अफरोज उर्फ मंगलू मस्तान, मोहम्मद एजाज गद्दी समेत कई श्रद्धालु शामिल रहे.

