सरायकेला: छिनतई करने के आरोप में पुलिस ने अजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अजय कुमार महतो पर सरायकेला खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 में खड़ी ट्रक के चालक से छिनताई करने का आरोप है.

विज्ञापन
चौका पुलिस ने अजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि बीते गुरुवार रात को अजय कुमार महतो ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर एनएच 33 में खड़ी ट्रक के चालक से छिनताई किया था. इस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

विज्ञापन
