जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को गुलमोहर स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अंशिका बुधवार शाम से लापता है. अंशिका टेल्को क्षेत्र की रहने वाली है. परिजनों के अनुसार वह बुधवार शाम सफेद स्कूल ड्रेस और बैग के साथ घर से निकली थी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी.

परिजनों ने बताया कि अंशिका हमेशा तय समय पर घर पहुंच जाती है. मगर आज देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया. परिजन, पड़ोसी और स्थानीय लोग बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं. पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
अंशिका की पहचान इस प्रकार है
नाम- अंशिका. कक्षा- तीसरी. स्कूल- गुलमोहर स्कूल. ड्रेस- सफेद रंग की स्कूल यूनिफॉर्म. साथ में स्कूल बैग भी है.
परिजनों ने सभी से निवेदन किया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस बच्ची से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया तुरंत 9625842285 पर संपर्क करें. परिवार वालों ने अपील की है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि अंशिका को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके.

