सोनुआ/ Jayant Pramanik कृष्णा हेल्थ डेंटल केयर सेंटर, सोनुआ मेन रोड (घासीराम मेडिकल के समीप) में शनिवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सोनुआ और आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 150 लोगों की जांच की गई.

विज्ञापन
दांत की जांच डॉ. आनंद शिंदे ने की, वहीं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र नायक और सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. राज कुमार मरांडी ने मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया.

विज्ञापन
