आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी लखवीर सिंह लाली का शनिवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. वे 69 वर्ष के थे. अपने पीछे वे दो पुत्र- सामाजिक कार्यकर्ता सिमरन मेहरा और गुंजन मेहरा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार 14 जुलाई को पार्वती घाट पर किया जाएगा.

विज्ञापन
सोमवार को दिन के 11:30 बजे उनके आदित्यपुर स्थित आवास एमआईजी-185 से शवयात्रा निकाली जाएगी. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने लखवीर सिंह लाली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

विज्ञापन
